गंगापुर: चुली गांव के पास अज्ञात लोगों ने की बाप बेटे के साथ मारपीट, घायल अवस्था में राजकीय अस्पताल में भर्ती
चुली गांव के पास अज्ञात लोगों ने बाप बेटे के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर पीड़ित के पर्चा बयान लिए। वहीं पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर प्राथमिक की दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है।