गंगापुर: गंगापुर सिटी एसडीएम ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, सुविधाओं को लेकर दिये आवश्यक दिशा निर्देश
लोकसभा क्षेत्र टोंक-सवाई माधोपुर में आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होने हैं। इसके चलते निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एसडीएम अनूप सिंह ने तलवाड़ा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एसडीएम अनूप सिंह ने तलावड़ा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।