गंगापुर: अवैध देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, उदेई मोड़ थाना पुलिस ने की कार्यवाही
उदेई मोड थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को अवैध कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। नरेश पोसवाल थाना अधिकारी उदेई मोड के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही को अंजाम दिया गया। वहीं मामला आर्म्स एक्ट 3/25 में पंजीबद किया गया है। तथा पुलिस आरोपी से अवैध हथियार खरीद फरोख्त के बारे में अनुसंधान कर रही है।