गंगापुर: गंगापुर सिटी में स्वीप गतिविधि के तहत निकाली मतदाता जागरूकता रैली, जिला कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी
स्वीप अभियान के तहत लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर में एएनएम,आशा सहयोगिनी,मेडिकल स्टाफ एवं प्रशिक्षणार्थियों की मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयोजन के दौरान जिला कलेक्टर द्वारा रैली में उपस्थित आशा सहयोगिनी, मेडिकल स्टाफ एवं प्रशिक्षणार्थियों को मतदाता शपथ दिलवाई गई।