गंगापुर: गंगापुर सिटी में मानव सेवा संस्थान ने शहीद दिवस पर दौड़ लगाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मानव सेवा संस्थान गंगापुर सिटी ने शनिवार को शहीद दिवस के मौके पर एक दौड़ शहीदों का नाम का आयोजन किया गया। उदेईमोड़ स्थित नई अनाज मंडी के हनुमान मंदिर से मुख्य अतिथि सभापति शिवरतन अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर एक दौड़ का शुभारंभ किया। दौड़ अनाज मंडी से शुरू होकर कर्मचारी कॉलोनी, सैनिक नगर होते हुए संस्थान द्वारा निर्मित लाडली गौशाला पर समाप्त हो गई।