गंगापुर: गंगापुर सिटीठेकेदार ने किया आत्मदाह का प्रयास,नगर परिषद आयुक्त कार्यालय में छिड़का पेट्रोल,राज कार्य में बाधा मामला दर्ज
गंगापुर सिटी नगर परिषद आयुक्त के कार्यालय में ठेकेदार ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। इस मामले में नगर परिषद आयुक्त ने कोतवाली थाने में ठेकेदार के खिलाफ राज कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया है। कोतवाली थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि गंगापुर सिटी नगर परिषद आयुक्त रिंकल गुप्ता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।