थरथरी: घर से लापता 17 वर्षीय किशोरी गुरुग्राम से बरामद
चंडी थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ गांव से लापता 17 वर्षीय किशोरी को चंडी पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम से बरामद किया है। किशोरी के पिता बबलू केवट ने थाने में आवेदन देकर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन के अनुसार, 10 अक्टूबर को सुबह करीब 9:30 बजे किशोरी की दो सहेलियां उसके घर पहुंचीं और उसे अपने साथ विद्यालय ले गईं। वह सादे कपड़े में घर से निकली थी।