जमुई: मनिअड्डा में पुलिस को देख भाग रहा अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पानी की टंकी में घुसा, चालक बाल-बाल बचा और फरार हो गया
Jamui, Jamui | Oct 1, 2026 मनिअड्डा गांव में बुधवार की देर शाम पुलिस को देखकर भाग रहा अवैध बालू लड़ा तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नल जल योजना की टंकी में घुसकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में चालक बाल- बाल बच गया और मौके से फरार हो गया। पहुंची पुलिस द्वारा कड़ी मोशक्कत के बाद ट्रैक्टर को निकाला गया। उक्त जानकारी गुरुवार को दिन के 11:30 बजे टाउन थाना अध्यक्ष ने दी है।