कुलपहाड़: पनवाड़ी पुलिस ने थाना क्षेत्र से वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पनवाड़ी पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त सुशील खेवरिया पुत्र भानुप्रताप, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम लोधीपुरा थाना पनवाड़ी है। पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय महोबा से संबंधित मामले में वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई क़ी।