हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारा जन्म मध्य प्रदेश की धरती पर हुआ – विधायक श्री हरदीप सिंह डंग
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस जिला स्तरीय समारोह संपन्न
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिले के सुवासरा के विधायक श्री हरदीप सिंह डंग थे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमा देवी गुर्जर, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रीतेश चावला, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, श्री नानालाल अटोलिया, कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रीति संघवी, एसडीम शुभम पाटीदार, डिप्टी कलेक्टर श्री शुभम गुर्जर, डिप्टी कलेक्टर श्री रोहित राणावत, कृषि उपसंचालक श्री रविंद्र मोदी, महिला बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या, नगर पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र भास्कर, तहसीलदार श्री नीलेश पटेल, जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक सुश्री तृप्ति बैरागी, नागरिक गण किसान आदि उपस्थित थे ।
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी स्कूली विद्यार्थियों द्वारा दी गई ।
इस अवसर पर शासन की योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इसमें मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग स्वराज संस्थान संचालनालय अंतर्गत स्थापित श्री कृष्ण पाथेय न्यास द्वारा आयोजित भगवान श्री कृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत जिले से चयनित विजेता काव्य शर्मा को एक लाख रुपये पुरस्कार का चेक तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । इसी प्रकार छात्र आरव बाफना को पेंटाथलान नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीतने पर पुरस्कृत किया गया। मध्य प्रदेश शासन वीर भारत न्यास एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से कृषि लोकोत्सव 2026 के अंतर्गत विगत 29 जनवरी से 15 मार्च के मध्य आयोजित किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज 2026 के विजेताओं ग्राम जग्गा खेड़ी के खुमान सिंह को ट्रैक्टर के लिए 7 लाख 26 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया । ग्राम सोनगरा के अर्जुन पाटीदार को बुलेट मोटरसाइकिल के लिए 1 लाख 68 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। ग्राम चिकन्या की पूजा शर्मा को इलेक्ट्रिक स्कूटी के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। राजस्व विभाग के अंतर्गत मध्य प्रदेश शासन की स्वामित्व योजना के पटटेदारियों को निशुल्क रजिस्ट्री प्रदान की गई इनमें ग्राम भूनियाखेड़ीके मोहनदास बैरागी तथा संजय कुमार प्रजापत ग्राम चागली के कमल राव तथा ग्राम बहादरि के शंकर लाल सम्मिलित है ।
विकास प्रदर्शनी आयोजित की गई
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर मंदसौर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला प्रशासन तथा जनसंपर्क विभाग द्वारा विकास प्रदर्शनी भी आयोजित की गई प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा जनहित में किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही शासकीय योजनाओं कार्यक्रमों की प्रगति एवं उपलब्धियो को प्रदर्शित किया गया आमजन द्वारा प्रदर्शनी की सराहना की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन श्री सुदीप दास द्वारा किया गया।
#मध्यप्रदेश_स्थापना_दिवस
#MPFoundationDay
#मंदसौर
#Mandsaur
Mandsaur, Madhya Pradesh | Nov 1, 2026