मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने किया विभिन्न शासकीय संस्थाओं एवं विकास कार्यों का निरीक्षण
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने जिले में विभिन्न शासकीय संस्थाओं एवं विकास कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम रणायरा में पावर ग्रिड का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इसके पश्चात कचहरी में एमपीआईडीसी द्वारा निर्मित इंटेक वेल का निरीक्षण किया। इस इंटेक वेल के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्र जग्गाखेड़ी में जलापूर्ति की जाएगी।
कलेक्टर ने कचहरी पॉइंट क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किए जाने वाले कार्यों की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के प्रयास किए जाएं, जिससे यहां अधिक से अधिक पर्यटक आएं तथा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित हों।
इसके साथ ही कलेक्टर श्री सिंह ने फोसरी संजीत में नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया । उन्होंने ग्राम पंचायत फोसरी संजीत का अवलोकन किया । टप्पा तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया और फोसरी संजीत स्थित कन्या बालिका छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
#Mandsaur
#मंदसौर
7 views | Mandsaur, Madhya Pradesh | Nov 20, 2026