मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल ढाबला में उद्यम संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न उद्यमियों ने अपने-अपने उद्योग एवं व्यवसाय की गतिविधियों, अनुभवों और उपलब्धियों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर शासन की योजनाओं की मदद से आत्मनिर्भर बने उद्यमियों द्वारा अपनी सफलता की कहानियां प्रस्तुत की गई।
इस दौरान कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने उद्यमियों से संवाद करते हुए कहा कि सभी उद्यमी अपने कार्यों को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाएं। उद्योग संचालन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आने पर जिला प्रशासन को अवगत कराएं, समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा।
#Mandsaur
#मंदसौर
4 views | Mandsaur, Madhya Pradesh | Nov 20, 2026