खानपुर: खानपुर कस्बे में दीपावली पर्व के मद्देनज़र अस्थाई आतिशबाजी दुकानों के लिए कल 2 नवंबर को होगा आवेदन
खानपुर कस्बे में दीपावली पर्व के मध्य नजर अस्थाई आतिशबाजी दुकानों के लिए कल 2 नवंबर को आवेदन होगा। नगर पालिका अध्यक्ष कांता साहू ने आज रविवार को सुबह 10:30 बजे के लगभग बताया कि अस्थाई आतिशबाजी दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया 2 नवंबर सोमवार को सुबह 11:00 से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित की जाएगी जिसमें नगर पालिका प्रशासन प्रत्येक आवेदन के लिए ₹1000 शुल्क लेगा