डूंगरपुर में तीन दिवसीय हरियाली अमावस्या मेले का आगाज, रोशनी से जगमगाए पार्क और पर्यटन स्थल
डूंगरपुर में तीन दिवसीय हरियाली अमावस्या मेले का बुधवार शाम 6 बजे से आगाज हुआ। मेले को लेकर शहर के प्रमुख चौराहों, पार्कों, पर्यटक स्थलों, गेपसागर की पाल, बादल महल और फतेहगढ़ी को आकर्षक दुधिया रोशनी से सजाया गया है। नाना भाई पार्क में बच्चों के लिए पक्षी जू और मनोरंजन के साधन नि:शुल्क रखे गए हैं। वहीं फतेहगढ़ी पर म्यूजिकल फव्वारे और भारत माता मंदिर की विशेष सजावट आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक इस पर्व को लेकर शहर में तीन दिन तक उत्सवी माहौल रहेगा।
#HariyaliAmavasya #Dungarpur #DungarpurNews #RajasthanNews #HariyaliAmavasyaMela