भीलों का बेदला में पिंजरे में कैद हुआ लेपर्ड, दो पिल्लों को उठाकर ले जाने के बाद वन विभाग ने लगाया था पिंजरा
उदयपुर शहर के पास भीलों का बेदला गांव में बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक लेपर्ड वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। पिछले दिनों लेपर्ड के मूवमेंट के बाद वन विभाग ने यहां पिंजरा लगाया था। पिंजरे में लेपर्ड की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि 6 अगस्त की रात दो लेपर्ड प्रकाश गमेती के घर में घुसे थे और उनके दो पिल्लों को उठाकर ले गए थे। सीसीटीवी फुटेज में दोनों लेपर्ड घर में दाखिल होते दिखाई दिए थे। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में अभी एक और लेपर्ड का मूवमेंट है। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
#Udaipur #Leopard #LeopardRescue #Wildlife #ForestDepartment BhilonKaBedla