मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की मांग, बांसवाड़ा में आदिवासी कांग्रेस ने जलाए टायर
बांसवाड़ा में मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग को लेकर आदिवासी कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। मोहन कॉलोनी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष प्रकाश निनामा ने कहा कि मानगढ़ धाम आदिवासी समाज की ऐतिहासिक और भावनात्मक आस्था का प्रमुख केंद्र है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बयानों पर भी नाराजगी जताई। आदिवासी कांग्रेस ने चेतावनी दी कि मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
#MangarhDham #NationalMonument #AdivasiCongress #Banswara #Rajasthan