Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

ओबरी में गोविंद गुरु की प्रतिमा चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश; कलेक्टर से कार्रवाई की मांग डूंगरपुर के ओबरी में आदिवासी समाज के आराध्य धर्मगुरु गोविंद गुरु महाराज की प्रतिमा चोरी होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार 9 अगस्त को आदिवासी दिवस पर फावटा रोड स्थित आदिवासी श्मशान घाट के सामने समाज की भूमि पर नई प्रतिमा स्थापित की गई थी। इससे पहले लगी प्रतिमा खंडित हो गई थी। आरोप है कि 11 अगस्त की रात अज्ञात लोगों ने नई प्रतिमा चोरी कर ली। मौके पर बने चबूतरे को भी क्षतिग्रस्त किया गया और धर्म ध्वजा चोरी कर ली गई। ग्रामीणों का आरोप है कि 12 अगस्त को ओबरी थाने में रिपोर्ट देने पहुंचे, लेकिन रिपोर्ट नहीं ली गई। अब कलेक्टर को ज्ञापन देकर प्रतिमा बरामद कराने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। #Dungarpur #Obri #GovindGuru #GovindGuruMaharaj #AdivasiSamaj AdivasiNews

Dungarpur, Dungarpur | Aug 13, 2026

MORE NEWS

डूंगरपुर में तीन दिवसीय हरियाली अमावस्या मेले का आगाज, रोशनी से जगमगाए पार्क और पर्यटन स्थल

डूंगरपुर में तीन दिवसीय हरियाली अमावस्या मेले का बुधवार शाम 6 बजे से आगाज हुआ। मेले को लेकर शहर के प्रमुख चौराहों, पार्कों, पर्यटक स्थलों, गेपसागर की पाल, बादल महल और फतेहगढ़ी को आकर्षक दुधिया रोशनी से सजाया गया है। नाना भाई पार्क में बच्चों के लिए पक्षी जू और मनोरंजन के साधन नि:शुल्क रखे गए हैं। वहीं फतेहगढ़ी पर म्यूजिकल फव्वारे और भारत माता मंदिर की विशेष सजावट आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक इस पर्व को लेकर शहर में तीन दिन तक उत्सवी माहौल रहेगा।

#HariyaliAmavasya #Dungarpur #DungarpurNews #RajasthanNews #HariyaliAmavasyaMela

डूंगरपुर में तीन दिवसीय हरियाली अमावस्या मेले का आगाज, रोशनी से जगमगाए पार्क और पर्यटन स्थल डूंगरपुर में तीन दिवसीय हरियाली अमावस्या मेले का बुधवार शाम 6 बजे से आगाज हुआ। मेले को लेकर शहर के प्रमुख चौराहों, पार्कों, पर्यटक स्थलों, गेपसागर की पाल, बादल महल और फतेहगढ़ी को आकर्षक दुधिया रोशनी से सजाया गया है। नाना भाई पार्क में बच्चों के लिए पक्षी जू और मनोरंजन के साधन नि:शुल्क रखे गए हैं। वहीं फतेहगढ़ी पर म्यूजिकल फव्वारे और भारत माता मंदिर की विशेष सजावट आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक इस पर्व को लेकर शहर में तीन दिन तक उत्सवी माहौल रहेगा। #HariyaliAmavasya #Dungarpur #DungarpurNews #RajasthanNews #HariyaliAmavasyaMela

Dungarpur, Dungarpur | Aug 13, 2026

भीलों का बेदला में पिंजरे में कैद हुआ लेपर्ड, दो पिल्लों को उठाकर ले जाने के बाद वन विभाग ने लगाया था पिंजरा

उदयपुर शहर के पास भीलों का बेदला गांव में बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक लेपर्ड वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। पिछले दिनों लेपर्ड के मूवमेंट के बाद वन विभाग ने यहां पिंजरा लगाया था। पिंजरे में लेपर्ड की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि 6 अगस्त की रात दो लेपर्ड प्रकाश गमेती के घर में घुसे थे और उनके दो पिल्लों को उठाकर ले गए थे। सीसीटीवी फुटेज में दोनों लेपर्ड घर में दाखिल होते दिखाई दिए थे। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में अभी एक और लेपर्ड का मूवमेंट है। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

#Udaipur #Leopard #LeopardRescue #Wildlife #ForestDepartment BhilonKaBedla

भीलों का बेदला में पिंजरे में कैद हुआ लेपर्ड, दो पिल्लों को उठाकर ले जाने के बाद वन विभाग ने लगाया था पिंजरा उदयपुर शहर के पास भीलों का बेदला गांव में बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक लेपर्ड वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। पिछले दिनों लेपर्ड के मूवमेंट के बाद वन विभाग ने यहां पिंजरा लगाया था। पिंजरे में लेपर्ड की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि 6 अगस्त की रात दो लेपर्ड प्रकाश गमेती के घर में घुसे थे और उनके दो पिल्लों को उठाकर ले गए थे। सीसीटीवी फुटेज में दोनों लेपर्ड घर में दाखिल होते दिखाई दिए थे। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में अभी एक और लेपर्ड का मूवमेंट है। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। #Udaipur #Leopard #LeopardRescue #Wildlife #ForestDepartment BhilonKaBedla

Dungarpur, Dungarpur | Aug 13, 2026

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की मांग, बांसवाड़ा में आदिवासी कांग्रेस ने जलाए टायर

बांसवाड़ा में मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग को लेकर आदिवासी कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। मोहन कॉलोनी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष प्रकाश निनामा ने कहा कि मानगढ़ धाम आदिवासी समाज की ऐतिहासिक और भावनात्मक आस्था का प्रमुख केंद्र है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बयानों पर भी नाराजगी जताई। आदिवासी कांग्रेस ने चेतावनी दी कि मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

#MangarhDham #NationalMonument #AdivasiCongress #Banswara #Rajasthan

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की मांग, बांसवाड़ा में आदिवासी कांग्रेस ने जलाए टायर बांसवाड़ा में मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग को लेकर आदिवासी कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। मोहन कॉलोनी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष प्रकाश निनामा ने कहा कि मानगढ़ धाम आदिवासी समाज की ऐतिहासिक और भावनात्मक आस्था का प्रमुख केंद्र है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बयानों पर भी नाराजगी जताई। आदिवासी कांग्रेस ने चेतावनी दी कि मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। #MangarhDham #NationalMonument #AdivasiCongress #Banswara #Rajasthan

Dungarpur, Dungarpur | Aug 13, 2026

उदयपुर में झमाझम बारिश उदयसागर का जलस्तर 21 फीट पार; खोले गए बांध के गेट

उदयपुर में बारिश का दौर लगातार जारी है। मंगलवार दोपहर बाद शुरू हुई बारिश बुधवार को भी रुक-रुककर होती रही। शहर और जिले के कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के चलते उदयसागर बांध का जलस्तर 21 फीट पार पहुंच गया है, जबकि इसकी भराव क्षमता 24 फीट है। कैचमेंट क्षेत्र से लगातार पानी की आवक को देखते हुए बुधवार दोपहर बांध के दो गेट एक-एक फीट खोले गए। वहीं उदयसागर झील के गेट भी तीन-तीन फीट तक खोल दिए गए हैं। बीते 24 घंटे में उदयसागर रेनफॉल सेंटर पर ढाई इंच बारिश दर्ज हुई है।

#Udaipur #UdaipurRain #Udaysagar #RajasthanWeather #RainAlert HeavyRain

उदयपुर में झमाझम बारिश उदयसागर का जलस्तर 21 फीट पार; खोले गए बांध के गेट उदयपुर में बारिश का दौर लगातार जारी है। मंगलवार दोपहर बाद शुरू हुई बारिश बुधवार को भी रुक-रुककर होती रही। शहर और जिले के कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के चलते उदयसागर बांध का जलस्तर 21 फीट पार पहुंच गया है, जबकि इसकी भराव क्षमता 24 फीट है। कैचमेंट क्षेत्र से लगातार पानी की आवक को देखते हुए बुधवार दोपहर बांध के दो गेट एक-एक फीट खोले गए। वहीं उदयसागर झील के गेट भी तीन-तीन फीट तक खोल दिए गए हैं। बीते 24 घंटे में उदयसागर रेनफॉल सेंटर पर ढाई इंच बारिश दर्ज हुई है। #Udaipur #UdaipurRain #Udaysagar #RajasthanWeather #RainAlert HeavyRain

Dungarpur, Dungarpur | Aug 12, 2026

ओबरी में गोविंद गुरु की प्रतिमा चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश; कलेक्टर से कार्रवाई की मांग डूंगरपुर के ओबरी में आदिवासी समाज के आराध्य धर्मगुरु गोविंद गुरु महाराज की प्रतिमा चोरी होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार 9 अगस्त को आदिवासी दिवस पर फावटा रोड स्थित आदिवासी श्मशान घाट के सामने समाज की भूमि पर नई प्रतिमा स्थापित की गई थी। इससे पहले लगी प्रतिमा खंडित हो गई थी। आरोप है कि 11 अगस्त की रात अज्ञात लोगों ने नई प्रतिमा चोरी कर ली। मौके पर बने चबूतरे को भी क्षतिग्रस्त किया गया और धर्म ध्वजा चोरी कर ली गई। ग्रामीणों का आरोप है कि 12 अगस्त को ओबरी थाने में रिपोर्ट देने पहुंचे, लेकिन रिपोर्ट नहीं ली गई। अब कलेक्टर को ज्ञापन देकर प्रतिमा बरामद कराने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। #Dungarpur #Obri #GovindGuru #GovindGuruMaharaj #AdivasiSamaj AdivasiNews - Dungarpur News