मेजा: समहन गांव में छात्राओं को रौंदने वाले हाईवा चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दर्ज की गई एफआईआर
Meja, Allahabad | Sep 25, 2024 मंगलवार की दोपहर में समहन गांव में एक अनियंत्रित हाईवा ने चार साइकिल सवार छात्राओ को रौंद दिया था। जिसमें एक छात्रा की मौत हो गई थी जबकि तीन घायल हो गई थी। उधर मौका देखकर हाईवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवा में आग लगा दिया था। शाम के समय पुलिस ने हाईवे चालक को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी यमुनानगर ने इसकी पुष्टि किया।