कोरबा के रामसागर पारा, वार्ड क्रमांक 1 से बड़ी खबर है।
तहसीलदार न्यायालय के आदेश के पालन में शासकीय भूमि से मलबा हटाने नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के चलते कार्रवाई फिलहाल रोकनी पड़ी।
मौके पर नगर निगम की जेसीबी और पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अमला मौजूद था।
टीम मलबा हटाने की कार्रवाई शुरू करती, उससे पहले ही मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने विरोध जताते हुए काम में दखल दिया, जिसके चलते अमले को वापस लौटना पड़ा।
दरअसल, शिकायतकर्ता केवल सिंह की शिकायत पर हुई जांच में पटवारी ने पाया था कि खसरा नंबर 735 के भू-भाग पर विष्णु सवैया द्वारा मिट्टी-मलबा डालकर जल निकासी का रास्ता बाधित किया गया है।
मामले में तहसीलदार कोरबा ने 6 अगस्त 2026 को मलबा हटाने का स्पष्ट आदेश जारी किया था।
इसी आदेश के तहत 8 सितंबर को नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा, लेकिन विरोध के कारण कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी।
अब इस पूरे मामले में नजर रहेगी कि प�
Korba, Korba | Sep 8, 2026