अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला साक्षरता विभाग, कोरबा द्वारा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय साक्षरता समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए, उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति का साक्षर होना अत्यंत आवश्यक है।
इस दौरान मंत्री श्री देवांगन ने साक्षरता अभियान में उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवाओं, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
#InternationalLiteracyDay
#उल्लास_नवभारत_साक्षरता_कार्यक्रम
#KorbaDistrict
#Chhattisgarh