तीजा के उपहार से खिल उठीं बहनों की मुस्कान
बहतराई स्टेडियम में आयोजित तीजा मिलन समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बहनों के साथ तीजा की खुशियां साझा कीं और उन्हें उपहार भेंट किए।
सरोज साहू, मालती कश्यप और मंदाकिनी कौशिक ने तीजा का उपहार पाकर मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया।
बहनों की खुशियों और सम्मान को प्राथमिकता देने वाली संवेदनशील सरकार का यही भाव है—हर बहन के चेहरे पर मुस्कान।
Korba, Chhattisgarh | Sep 8, 2026