करछना: चेनैनी गांव के सामने सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने चक्का जाम करने का किया प्रयास
औद्योगिक क्षेत्र के गलुआबाद मुंगारी गांव निवासी शमशेर अली पुत्र वाहिद अली मंगलवार शाम को चेनैनी गांव के सामने स्कूटी की टक्कर से घायल हो गया था। जिसकी बुधवार तथा बृहस्पतिवार के मध्य रात्रि उपचार के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम 5 बजे करीब शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो आक्रोशित परिजनों ने गांव के सामने मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम करने का प्रयास किया।