कांके: केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया रातू एलिवेटेड रोड का निरीक्षण
Kanke, Ranchi | May 30, 2025 रातू रोड एलिवेटेड रोड का गुरुवार देर रात करीब दस बजे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ रांची के विधायक सीपी सिंह और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिया।