मंझनपुर: स्वतंत्रता दिवस से पहले कौशाम्बी में हाई अलर्ट, ट्रैकर डॉग लियो के साथ पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर
स्वतंत्रता दिवस को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कौशाम्बी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने ट्रैकर डॉग ‘लियो’ के साथ रेलवे स्टेशनों, मंझनपुर बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों, बाजारो में चेकिंग अभियान चलाया गया है।