संजय कुमार गुप्ता के जन्मदिन पर जिलेभर में होंगे विविध कार्यक्रम
कौशांबी। चायल के निवर्तमान विधायक संजय कुमार गुप्ता का जन्मदिन मंगलवार, 18 अगस्त को समर्थकों और शुभचिंतकों द्वारा विभिन्न स्थानों पर उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
जन्मदिन के अवसर पर प्रयागराज से लेकर कौशांबी के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 9 बजे प्रयागराज स्थित कैंप कार्यालय से होगी, जहां सुबह 9 से 10 बजे तक जन्मदिन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसके बाद रिद्धि सिद्धि ऑर्गेनिक फार्म में दोपहर 12 से 1 बजे तक कार्यक्रम होगा।
मूरतगंज में दोपहर 2 से 3 बजे तक समर्थकों की ओर से जन्मदिन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
मनौरी में दोपहर 3:15 से 4:15 बजे तक कार्यक्रम होगा।
इसके बाद चायल में शाम 4:30 से 5:30 बजे तक जन्मदिन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
तिल्हापुर मोड़ पर शाम 5:45 से 6 बजे तक कार्यक्रम होगा।
सेढ़ा में शाम 6 से 6:15 बजे तक समर्थक जन्मदिन मनाएंगे�