बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर गर्भवती महिला गंभीर घायल
कौशांबी। चायल ब्लॉक की ग्राम पंचायत गिरिया खालसा के मजरा मुरादपुर में सोमवार सुबह बारिश के दौरान एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय पास में पानी लेने गई गर्भवती महिला मलबे की चपेट में आकर दब गई। महिला को गंभीर चोटें आई हैं।
मुरादपुर निवासी रामचंद्र की पत्नी सीमा देवी सोमवार सुबह समरसेबल से पानी लेने गई थीं। इसी दौरान लगातार बारिश के कारण कच्चा मकान अचानक ढह गया और सीमा देवी मलबे के नीचे दब गईं। मकान गिरने की आवाज सुनकर परिजनों और आसपास के ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।
ग्रामीणों और परिजनों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए मलबा हटाया और काफी मशक्कत के बाद सीमा देवी को बाहर निकाला। घायल महिला को परिजन आनन-फानन में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है।
लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र में जर्जर और कच्चे मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। ग�