Public App Logo
"मंझनपुर डिपो में स्वास्थ्य शिविर, 206 की हुई जांच" मंझनपुर डिपो में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 206 की हुई जांच कौशांबी। मिशन सेफ फ्यूचर-2 अभियान के तहत मंझनपुर डिपो में निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर लगाया गया। परिवहन आयुक्त एवं डीएम डॉ. अमित पाल के निर्देश पर आयोजित शिविर में एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल और पीटीओ डॉ. संतोष तिवारी मौजूद रहे। जनपद के विभिन्न विद्यालयों के वाहन चालकों व परिचालकों के साथ सरकारी बस चालकों का भी स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया। एमवी कॉन्वेंट, डॉ. रिजवी, बीपी पब्लिक, नंदी वाणी समेत कई विद्यालयों के चालक-परिचालक शिविर में पहुंचे। जांच के बाद सभी को चिकित्सकीय परामर्श के साथ निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। नेत्र सर्जन डॉ. हेमंत कुमार यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। टीम में डॉ. संतोष कुमार, फार्मासिस्ट, मुकेश विद्यार्थी फिजियोथेरेपिस्ट और नीरज कुमार जायसवाल नेत्र तकनीशियन शामि� - Manjhanpur News