कुलपहाड़: सर्पदंश से स्टेशन रोड स्थित कुलपहाड़ आदिवासी समुदाय के चार वर्षीय मासूम की हुई मौत
स्टेशन रोड स्थित आदिवासी मोहल्ले में बुधवार सुबह करीब चार बजे सर्पदंश से चार वर्षीय मासूम ऐलविश पुत्र अजीत की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार ऐलविश अपने पिता अजीत के साथ बेड पर सो रहा था। इसी दौरान कॉमन करैत सांप ने उसे काट लिया। सर्पदंश के बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। कुलपहाड़ से महोबा ले जाते समय मौत हुई।