नबीनगर: मिठाइयां गांव के समीप बिहार सरकार के मंत्री एवं औरंगाबाद जिले के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन का हुआ स्वागत
मदनपुर प्रखंड के मिठईया गांव के समीप सोमवार को हम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के लघु सिंचाई,आपदा प्रबंधन ,सूचना एवं प्रधौगिकी मंत्री सह औरंगाबाद के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया.मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद से कार्यक्रम कर गया लौट रहे थे.मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह,प्रखंड बिरजू राम मौजूद थे.