टीकमगढ़: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन और ट्रैफिक थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, दिए निर्देश
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा पुलिस लाइन एवं यातायात थाने का वार्षिक निरीक्षण किया गया। यातायात थाने के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने यातायात व्यवस्था में सुधार एवं चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया जिसमें पुलिस लाइन में उपलब्ध बल एवं उनकी ड्युटियों की समीक्षा की गई।