टीकमगढ़: टीकमगढ़ के लुकमान चौराहे पर लगा जाम, ट्रैफिक पुलिस के जवान नदारद
टीकमगढ़ शहर के लुकमान चौराहे पर शुक्रवार शाम करीब 6:00 लंबा जाम लग गया। सड़क के चारों रास्तों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान व्यवस्था बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान कहीं नजर नहीं आए। लोगों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस के न होने के कारण लोग मनमाने ढंग से बाहर निकालने लगे,जिससे जाम बढ़ता चला गया।