टीकमगढ़: दिव्यांग छात्रावास कुंडेश्वर में दिव्यांगजन के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन में
टीकमगढ़ जिला न्यायाधीश हितेंद्र सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में दिव्यांग छात्रावास कुंडेश्वर में सामाजिक न्याय विभाग के समन्वय से दिव्यांगजन के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव द्वारा उपस्थित दिव्यांगों को दिव्यांगजन के अधिकार एवं मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम योजना के प्रावधानों की जानकारी दी गई।