टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुरानी तहसील में हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर निर्माण का विरोध, मोहल्ले वालों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई
टीकमगढ़ शहर के पुरानी तहसील में हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। शनिवार को सुबह से कुछ लोगों ने गड्ढे खोदकर निर्माण शुरू किया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने काम बंद करा कर दोनों पक्षों के लोगों को थाने बुलाया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।