टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट में सशस्त्र सेना झंडा दिवस का किया गया आयोजन, कलेक्टर को लगाया गया ध्वज
टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में सशस्त्र सेना झंडा दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थित कलेक्टर कक्ष में लेफ्टिनेंट कर्नल आरके सिंह द्वारा टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा को ध्वज लगाया गया। इस दौरान टीकमगढ़ कलेक्टर अध्यक्ष शर्मा ने ध्वज दिवस कोष में योगदान किया।