टीकमगढ़ शहर के नरैया मोहल्ला में एक महिला में एक महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। घायल महिला फूला के परिजन ने बताया कि शराब के नशे में दीपू नाम का शख्स महिला के पति के साथ गाली गलौज कर विवाद कर रहा था, इस दौरान जब महिला ने बीच बचाव किया तो दीपू मनीष और निधि ने महिला के साथ जमकर मारपीट कर दी।