फिर रात्रि भ्रमण पर निकले एसपी धर्मराज, नाकों पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा👇
पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज ने चंबल नदी से रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से जिले में रात्रि के समय लगाए गए अस्थायी एवं स्थाई नाकों का रात्रिकालीन निरीक्षण किया। उन्होंने वन विभाग चेक पोस्ट देवरी, देवपुरी मंदिर, अल्लावेली चौकी पोस्ट सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया कि चंबल नदी के घाटों से निकलने वाले संभावित मार्गों पर विशेष नजर रखी जाए और रात्रि के समय होने वाली प्रत्येक संदिग्ध गतिविधि को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए। रेत का परिवहन करने वाले वाहनों की सघन जांच करते हुए उनके दस्तावेजों एवं परिवहन संबंधी वैध अनुमति का परीक्षण किया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर नियमानुसार तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।