एचआईवी एड्स सघन जागरूकता अभियान अंतर्गत ग्राम वासियों को ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस किया जागरूक
मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देशन में संचालित एचआईवी/एड्स सघन जागरूकता अभियान-3.0 के अंतर्गत आईसीटीसी सिविल अस्पताल जौरा द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मुरैना के निर्देशन में ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस के अवसर पर ग्राम अलापुर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में जागरूकता गतिविधि का आयोजित किया गया।
परामर्शदाता आईसीटीसी सिविल हॉस्पिटल जौरा श्री संदीप सेंगर, कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर विनोद जाटव, एएनएम श्रीमती पुष्पा शिवहरे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जरीना बानो समायनी यादव, राजकुमारी यादव एवं आशा कार्यकर्ता श्रीमती रुखसार बानो सहित ग्राम वासी मौजूद थे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को एचआईवी/एड्स, टीबी एवं अन्य संक्रामक रोगों के प्रति जागरूक करते हुए समय पर जांच, उपचार एवं बचाव के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के दौरान एचआईवी/एड्स, सिफलिस, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी तथा टीबी जैसी संक्रामक बीमारियों के संबंध में संदीप सेंगर द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की समुचित देखभाल, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा टीकाकरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। साथ ही एचआईवी संक्रमण के प्रमुख कारणों, संक्रमण के संभावित मार्गों तथा उससे बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई जन समुदाय को सुरक्षित व्यवहार अपनाने, समय पर जांच कराने तथा एचआईवी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने संबंधी विस्तार से चर्चा की गई।
सीएचओ श्री विनोद जाटव द्वारा एचआईवी संक्रमण हाथ मिलाने, साथ बैठने, साथ भोजन करने, कपड़े साझा करने अथवा एक ही शौचालय के उपयोग से नहीं फैलता है, कि जानकारी दी। एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार का सामाजिक भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। इस अवसर पर एचआईवी संबंधी परामर्श एवं सहायता के लिए राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन 1097 के बारे में भी बताया गया।
#JansamparkMP #morena2026 #Morena
Morena, Madhya Pradesh | Sep 15, 2026