Public App Logo
Profile Picture

Hello Morena

@hellomorena1
2970Followers
0Following
क्षेत्र भ्रमण करके रात में लौट रहे थे पूर्व विधायक, विशाल मगरमच्छ ने रोक लिया रास्ता, आधा घंटे रुके रहे वाहन👇
वाकया जौरा विधानसभा क्षेत्र के भर्रा गांव के पास का है। भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक सूबेदार सिंह रजौधा अपने समर्थकों के साथ कार में सवार होकर लौट रहे थे। तभी संकरी पुलिया पर एक बड़ा मगरमच्छ बैठा नजर आया, जो संभवतः बांध से निकलकर रास्ते पर आ गया था। इस वजह से दोनों तरफ आधा घंटे तक वाहन खड़े रहे। पूर्व विधायक ने मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना वन विभाग को दे दी थी।
महापौर के वार्ड में महिला सफाईकर्मी के पास कचरा गाड़ी भी नहीं, बोरियों में ढो रही है गंदगी👇
स्कूटी पे बिना हेलमेट तीन आरक्षक, चालक के कान पर फोन, आगे की नंबर प्लेट गायब, एसपी की कार के सामने से गुजरे👇
Collector Office Morena SP Morena Hello morena
सुबह-सुबह कोचिंग जोन में राउंड पर पहुंचे एसपी तो एक्टिव मोड पर आ गईं मोबाइल टीम👇
एसपी धर्मराज मीणा पहले जीवाजी गंज पहुंचे और वहां पार्क क्षेत्र में स्टूडेंट्स की एक्टिविटीज का मुआयना किया, इसके बाद वे शिक्षा नगर रोड पर भी गए, हालांकि वे स्वयं इस दौरान कार में ही बैठे रहे।
रेत को रोकना, मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन! क्या हैं सरकारी सख्ती के मायने? खनन को लीगल क्यों नहीं करा रहे नेता👇
दिव्यांगों ने मेन गेट पर ट्राइसिकल अड़ाकर रोक दिया नगरनिगम का रास्ता, सरकारी दफ्तरों में रेम्प बनवाने की मांग रखी👇 
द्वार रोककर खड़े दिव्यांगों से नगरनिगम आयुक्त ने मुलाकात की तो उन्होंने कहा कि रेम्प न होने के कारण सरकारी दफ्तरों में आने-जाने में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
वोट चोरी के मुद्दे पर मुरैना में भी संघर्ष को तैयार 'इंडिया' गठबंधन। पत्रकार वार्ता में नेताओं ने बताई प्लानिंग👇
मुरैना में कांग्रेस पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, आजाद समाज पार्टी, अन्य घटक दलों, संगठनों के प्रतिनिधियों ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि आगामी 8 अक्टूबर तक सभी जगह नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले जलाए जाएंगे, प्रदर्शन किए जाएंगे। क्योंकि वे ही देश भर में 13.50 करोड़ वोट काटने के लिए उत्तरदाई हैं। 
नेताओं ने कहा कि 1 नवंबर दिल्ली रैली के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा, जनता से संवाद किया जाएगा, अभियान चलाया जाएगा और लोकतंत्र बचाओ सेमिनार और सम्मेलन किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हजारों की संख्या में मुरैना जिले से दिल्ली के लिए लोग ले जाये जाएंगे, यह सहमति भी गठबंधन के दलों में और नेतागणों में बनी है। पत्रकार वार्ता में मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर, अंबाह विधायक देवेंद्र सखवार, कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष गजेंद्र जाटव सिंधी, ननि के सभापति राजा डंडोतिया, माकपा नेता अशोक तिवारी आदि मौजूद रहे।
हे दुःख भंजन, मारुति नंदन...मुरैना शहर के हृदयस्थल पर डेढ़ सौ साल से विराजे हैं बजरंगबली, इन्हीं के नाम पर है हनुमान चौराहा, दर्शन कीजिये🙏🚩
निर्माण कार्यों में भृष्टाचार की शिकायत की तो धमकी देने खेत पर पहुंच गया सरपंच, बोला जैसे चाहे निपट लेना👇
मामला जौरा जनपद की ग्राम पंचायत पहावली का है। यहां के लोगों ने एक शिकायत में घटिया निर्माण और फर्जी मूल्यांकन के आधार पर काम से अधिक धनराशि निकालने की शिकायत की थी।
दो दिन से लापता था चौकीदार, झाड़ियों में पड़ा मिला शव, शराब पीने का आदी था मृतक👇
अंबाह पोरसा रोड पर डीएव्ही स्कूल के पीछे रहने वाले 50 वर्षीय चौकीदार प्रेमपाल सिंह का शव बड़ी तोर के पास झाड़ियों में मिला है। प्रेमपाल 3 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7 बजे घर से लापता हुए थे। उनके 18 वर्षीय बेटे लवकुश सिंह ने थाने में इसकी सूचना दी।
प्रेमपाल शराब पीने के आदी थे। लवकुश ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में पिता को ढूंढा, पर उनका कोई पता नहीं चला। 5 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 6:30 बजे मोहल्ले वालों ने लवकुश को बताया कि उनके पिता तौर पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों में पड़े थे। लवकुश मौके पर पहुंचा और राजवीर सेंगर, दिनेश सिसोदिया, दीपक शर्मा समेत अन्य लोगों की मदद से पिता को अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने प्रेमपाल सिंह को मृत घोषित किया। अंबाह पुलिस ने मर्ग दर्ज कर सुबह 11 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया और परिवार को सौंपा। डॉक्टर दीक्षा सिंह के अनुसार, शव 24 से 36 घंटे पुराना हो सकता है।
पहले मारपीट और आबकारी एक्ट के मामलों में नामजद हो चुका युवक अब कट्टा व कारतूस के साथ पकड़ा👇
थाना नगरा (चौकी रजौधा) पुलिस ने राजेश कुशवाह नामक युवक को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह ग्राम पाटीवारा रोड़ काली माता मंदिर के पास संदिग्ध हालात में घूम रहा था। उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से 315 बोर का अवैध देशी कट्टा मय 01 जिंदा राउण्ड के मिला। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
धोखाधड़ी के मामले में 3 साल से फरार दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने सबलगढ़ से पकड़ा, जेल भेजा👇
आरोपीगण रामू उर्फ प्रितेश सोनी पुत्र बाल कृष्ण वर्मा उम्र 46 साल निवासी वार्ड क्र. 8 कटरा बाजार सबलगढ जिला मुरैना, एवं मुकेश पुत्र शिवनारायण बाथम उम्र 48 साल निवासी शिवलाल पुरा गली वार्ड क्र. 02 सबलगढ जिला मुरैना को सबलगढ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
हत्या का आरोपी गिरफ्तार, 2 माह पहले सुमावली थाना क्षेत्र में हुई थी वारदात, न्यायालय ने आरोपी को जेल भेजा👇
फरियादी अशोक उर्फ रिकू पुत्र रामजीलाल घुरैया ने रिपोर्ट की थी कि 2 अगस्त के तकरीबन 11-12 बजे मैं अपने भाईयों धीरेन्द्र उर्फ पप्पू, राजवीर, अजब सिंह अवधकिशोर व भतीजे विक्की उर्फ विकास के साथ अपने खेतों पर दवाई छिड़कने जा रहा था, जैसे ही हम लोग छोटलाल व नाथूराम के घर के पास पहुंचे तभी नाथूराम, छोटे लाल पुत्रगण नवल सिंह, व अन्य लोग आ गये और पुरानी जमीन बंटवारे की रजिश को लेकर हमारा रास्ता रोककर गाली देने लगे हम लोगों ने गाली देने से मना किया तो उनके द्वारा मारपीट की गई एवं फायरिंग की गई तो जिसमे अजब सिंह, राजवीर, विकाश एवं धीरेन्द उर्फ पप्पू के लगी।
6 अक्टूबर को मुरैना जिले में लगेंगे नेत्र परीक्षण शिविर, चश्मे भी वितरित किए जाएंगे।
कहां-कहां लगेंगे शिविर, पढ़िए कमेंट बॉक्स में👇
Hello morena
बाहर से शटर डाउन, नीचे लगातार चल रहा काम...शिकायत के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची नगरनिगम की टीम👇
खबर है कि जेल रोड के मोड़ पर एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के बेसमेंट में पैथोलॉजी लैब खोलने की तैयारी चल रही है, जबकि नियमानुसार तलघरों का उपयोग सिर्फ वाहन पार्किंग के लिए किया जा सकता है। गौरतलब है कि 2 साल पहले दिल्ली में एक बेसमेंट में चल रही कोचिंग क्लास में अचानक पानी भरने से यूपीएससी की तैयारी कर रहे 3 स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी। तब मुरैना में भी सरकारी स्तर पर सख्ती का दिखावा किया था, लेकिन इसके बाद यहां कोई भी ठोस कार्यवाही देखने को नहीं मिली, जबकि शहर के बाजारों में खुलेआम बेसमेंट्स का उपयोग कारोबार के लिए किया जा रहा है।
दो घरों में घुसे चोर, नकदी, मंगलसूत्र, पायल सहित अन्य जेवरात व दो मोबाइल ले गए👇
अंबाह की चिरपुरा रोड पर रविवार-सोमवार की रात दो घरों में चोरी की वारदात सामने आई। एक घर से सोने-चांदी के गहने और 3,500 रुपए नकद, जबकि दूसरे घर से दो मोबाइल फोन चोरी होने की जानकारी सामने आई है। दोनों मामलों की सूचना पुलिस को दी गई है और जांच जारी है।
पीड़ित माया देवी के मुताबिक उनके घर से बहू का सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल और पर्स में रखे 2,000 रुपए चोरी हुए। इसके अलावा बेटे की गुल्लक से 1,500 रुपए भी गायब मिले। परिवार के मुताबिक कुछ नकली जेवर भी चोरी हुए हैं।
वहीं, उनके पड़ोसी अंशु प्रजापति के घर से दो मोबाइल फोन चोरी हुए हैं। दोनों घटनाओं की सूचना पुलिस को दी गई है।
स्थानीय जानकारी के मुताबिक अंबाह इलाके में पिछले 10 दिनों में चोरी की यह चौथी वारदात है।
तीन दिन पहले दोहरी रोड पर भी राजकुमार प्रजापति के घर में चोरी की शिकायत सामने आई थी। उनके घर से सोने की झुमकी, दो अंगूठियां, चांदी की चूड़ियां, 16 लच्छे और एक मोबाइल चोरी होने की जानकारी दी गई थी।
28 सितंबर को दोहरी रोड स्थित अंबेडकर पार्क के पास किराना दुकान में भी चोरी हुई थी। दुकानदार देवेंद्र सिंह गौतम के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति दुकान का शटर तोड़कर करीब 30 हजार रुपए की नकदी ले गए थे। इस मामले में आवेदन के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
राष्ट्र नायक, युग प्रवर्तक, शहीदों और महापुरुषों को सामूहिक जल तर्पण, श्राद्ध किया और सर्वजाति के लोगों को भोजन कराया👇
अम्बाह/मुरैना। पितृपक्ष के पावन अवसर पर अम्बाह में एक अभिनव और प्रेरणादायी आयोजन समाजसेवी सुधीर आचार्य द्वारा आचार्य आनन्द क्लब के सहयोग से हुआ, जिसने सामाजिक समरसता और सौहार्द की नई मिसाल पेश की।
समाजसेवी सुधीर आचार्य के अभिप्रेरण से आचार्य आनंद क्लब द्वारा ब्राइट कैरियर एकेडमी परिसर में भारत राष्ट्र निर्माण के अमर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, बलिदानी, महापुरुष, निर्माता और पथ-प्रदर्शकों का सामूहिक पुण्य स्मरण, जल तर्पण और श्राद्ध का आयोजन किया गया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन महापुरुषों को श्रद्धांजलि देना था जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया लेकिन कालांतर में उनके योगदान को विधिवत स्मरण नहीं किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल-तर्पण और पुष्पांजलि से हुई। इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता रही कि जल तर्पण में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुधीर आचार्य के साथ उनकी धर्मपत्नी एवं क्लब की महिला सदस्यों ने हाथ में पुष्प और जल लेकर राष्ट्र के अमर सपूतों को तर्पण किया, जो नारी शक्ति की राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण बना।
तर्पण के पश्चात सर्वजातीय समरसता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें साढ़े 350 से अधिक लोगों ने एक साथ पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। भोज में सभी जाति-वर्ग के महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए। सभी को सुधीर आचार्य द्वारा स्वयं परोस कर भोजन कराया गया और बाद में वस्त्र, फल, दक्षिणा आदि भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आचार्य आनंद टीम के सहयोगी अरविन्द मावई, अजय जैन, विश्वनाथ गुर्जर, मनोज शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, दुष्यंत सिंह तोमर, नरेश परमार, अंकित मिश्रा, महेंद्र सखबार, गोपाल दीक्षित, रविशकांत कटारे ने पूरी व्यवस्था संभाली।
स्थानीय लोगों ने इस आयोजन को अपने जीवन का अनुपम और अविस्मरणीय आयोजन बताया और इसकी मुक्त कंठ से सराहना की। यह आयोजन न केवल श्राद्ध था, बल्कि नई पीढ़ी को अपने राष्ट्र नायकों के बलिदान से परिचित कराने का एक सशक्त माध्यम भी बना।
पं.राजाराम उपाध्याय (थोगापुरा ) का  निधन आज हो गया है। सर्व समाज में उनकी एक खास प्रतिष्ठा थी।
उपाध्याय का अंतिम संस्कार अभी रात में ही  सिकरोदा जनवेद आश्रम पर किया जा रहा है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
॥ ॐ शांति ॥
सेवा सेतु अभियान शुरू, एक ही स्थान पर अंजनन की समस्याओं को निपटाने और योजनाओं का लाभ देने का प्रयास होगा👇
कैसे करें दिल की देखभाल, सुनिये क्या कहते हैं दिल्ली के ख्यात कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. यूसुफ जमाल👇
बाइक में भरवाई 2 लिटर पेट्रोल, शक हुआ, टंकी से निकालकर नपवाई तो निकली कम👇
जौरा के अलापुर में घटतौली को लेकर पेट्रोल पंप पर हुआ हंगामा।
वन चौकी से उठाकर ले जाए गए हल व कल्टीवेटर पुलिस ने जब्त किए, बीते रोज कुछ लोग जबरन उठाकर ले गए थे👇
जिला अस्पताल में डॉक्टर साहब इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे हैं, मरीजों के लिए खाली बोतल, एनर्जी ड्रिंक और चखना👇
मुरैना जिला अस्पताल के इमरजेंसी विभाग का ये वीडियो कुछ दिन पुराना है, जो अब वायरल हो रहा है।
मुरैना गांव में दाऊजी महाराज (भगवान श्रीकृष्ण) का ये मंदिर 700 वर्ष प्राचीन है, मान्यता है कि हर साल दीपावली की पड़वा से साढ़े तीन दिन के लिए द्वारिकाधीश यहां आते हैं और लीलाएं करते हैं।
आप भी दर्शन कीजिये🙏🚩
सुदीप जैन (48वर्ष) पुत्र स्व. भागचंद जैन "भंडारी" (भंडारी साड़ी क्लेक्शन) मुरैना 2 अक्टूबर को प्रातः 6.45 बजे घर से निकलकर शाम को 4-5 बजे ग्वालियर में भोजन करने के पश्चात, लापता हैं। 
 लापता सुदीप जैन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं हैं। उन्हें अकेले बड़बड़ाने एवं ऊल जुलूल बोलने की आदत है।
घर से निकलते समय वे लाइट कलर की टी शर्ट एवं लोअर पहने हुए हैं। यदि किसी को मिलें या दिखाई दें तो निम्न पते पर सूचित करें -
7974695647 सुनील जैन
9174882512 अक्षित जैन
भंडारी साड़ी क्लेक्शन
जैन मंदिर रोड, मुरैना