गुनाह हुआ सड़क के लिए अनशन करना, पहले जाना पड़ा था जेल, अब पिता को बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने का नोटिस मिला👇
वाकया दिमनी विधानसभा क्षेत्र के गांव जोंहा की हवेली के रहने वाले नवनीत तोमर से जुड़ा है। नवनीत ने कुछ समय पहले गांव में सड़क के लिए अनशन करते हुए सांसद के घर तक दंडवत यात्रा की थी, इस मुहिम में नवनीत को व्यापक जनसमर्थन मिला, लेकिन पुलिस विभाग ने उसे उठा लिया और शांतिभंग की कार्यवाही करके जेल भेज दिया। इस मामले में नवनीत अभी तक कोर्ट पेशी कर रहा है।
इसी बीच जिला दंडाधिकारी कार्यालय ने उसके पिता को कारण बताओ नोटिस जारी करके, उनका बंदूक लायसेंस निरस्त करने की बात कही है। आरोप लगाया गया है कि वे बंदूक दिखाकर लोगों को धमकाते हैं। प्रशासन की इस कार्यवाही के जवाब में नवनीत तोमर ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक वीडियो पोस्ट किया है।