बांसगांव: कौड़ीराम इलाके के डिघवा में हुए एक्सीडेंट में घायल युवक की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत
गोरखपुर जनपद के बाँसगाँव थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले कौड़ीराम इलाके के डीघवा चौराहे पर बीते 20 जनवरी की शाम को करीब 6 बजे ट्रेलर की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार लालपुर गाँव के निवासी नकुल व गुड्डू नाम के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमे एक युवक की हालत को गंभीर देखते हुए ईलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था।