बांसगांव: नगर पंचायत बड़हलगंज के हनुमानगढ़ वार्ड में बहुप्रतिक्षित नेताजी सुभाषचंद्र बोस पार्क का हुआ लोकार्पण
गोरखपुर जनपद के नगर पंचायत बड़हलगंज के हनुमाननगर वार्ड में स्थित बहुप्रशिक्षित नेताजी सुभाषचंद्र बोस पार्क का लोकार्पण चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी व चेयरमैन प्रीति उमर की उपस्थिति में किया गया है। गौरतलब है कि, यह पार्क कई वर्षों से बंद पड़ा था जिसका लोकार्पण अब कर दिया गया है। पार्क के लोकार्पण के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर भी मौजूद रहे।