बांसगांव: खेत से बकरी के लिए चारा निकाल रही लड़की के साथ युवक ने किया रेप का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, गगहा थाने में केस दर्ज
गगहा इलाके की रहने वाली एक महिला ने रविवार की शाम 5 बजे शिकायत पत्र देकर केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उनकी लड़की अपने खेत में बकरी के लिए चारा निकाल रही थी। इस दौरान गांव का एक युवक आया और उनकी लड़की का जबर्दस्ती बांह पड़कर सरसों के खेत में ले जाने लगा। महिला का आरोप है कि जब उनकी बेटी इसका विरोध करने लगी तो युवक उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।