बांसगांव: झंगहा इलाके के थुन्ही गाँव के निवासी फरार पशु तस्कर को बांसगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
फरार पशु तस्कर को बांसगांव पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान झंगहा के थुन्ही निवासी मोहम्मद कैश के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, 04 अक्तूबर 2024 को बांसगांव पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बांसगांव की तरफ से आ रही पिकअप को चेक करने के लिए रोका गया तो पिकअप में बैठे अभियुक्त पीछे से उतरकर भाग गए थे।