बांसगांव: नगर पंचायत बड़हलगंज के विश्वनाथ उमर सभागार में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती
गोरखपुर जनपद के उपनगर बड़हलगंज में स्थित नगर पंचायत के विश्वनाथ उमर सभागार में गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128 में जयंती मनाई गई। इस दौरान नगर पंचायत बड़हलगंज के चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर जी भी मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश कुमार ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद विचार व्यक्त करते हुए नेताजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।