बांसगांव: बंदुआरी गांव में बाइक एजेंसी से अज्ञात चोरों ने नकदी समेत ₹4.13 लाख के ऑटो पार्ट्स किए चोरी
बांसगांव इलाके के बंदुआरी गांव में स्थित बाइक एजेंसी से नगदी समेत 4.13 लाख रुपये कीमत के ऑटो पार्ट्स चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चतुर बंदुआरी निवासी आर्यन त्रिपाठी पुत्र सतीश त्रिपाठी ने बाँसगाँव थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है।