घाटशिला: भाजपा जिला कार्यालय में जिला महामंत्री हराधन सिंह की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता का किया गया आयोजन
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय घाटशिला में जिला महामंत्री हराधन सिंह की अध्यक्षता में सोमवार की शाम 4 बजे प्रेसवार्ता आयोजित किया गया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जिला मंत्री ने कहा कि अखबार के माध्यम से पता चला है कि बहरागोड़ा और घाटशिला विधानसभा हारने के कारण धालभूमगढ़ प्रखंड के कोकपाड़ा में राहुल राऊत के साथ अन्य ने भाजपा जिलाध्यक्ष का पुतला जलाया।