घाटशिला: विश्व एड्स दिवस पर मॉडल स्कूल घाटशिला के छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
मॉडल स्कूल घाटशिला के छात्र-छात्राओं ने विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष में मंगलवार की दोपहर 2 बजे जागरूकता रैली निकाली। रैली प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित विद्यालय से कॉलेज रोड मुख्य पथ से गोपालपुर रेलवे ओवरब्रिज तक बच्चों ने एड्स जागरूकता को लेकर हाथ में तख्तियां एवं स्लोगन लिखे हुए बैनर को लेकर गगनभेदी नारे लगाते हुए वापस विद्यालय परिसर पहुंचे।