दाउदनगर: दाउदनगर के सोन दियारा इलाके से 40 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक बाइक जब्त, एक धंधेबाज के खिलाफ दर्ज हुआ केस
दाउदनगर के सोनदियारा इलाके से पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए 40 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक बाइक को जबँत किया है। शराब धंधेबाज झाड़ी का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान ने सोमवार की शाम 4:00 बजे बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।