दाउदनगर: दाउदनगर में इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए महिला कॉलेज को बनाया गया आदर्श परीक्षा केंद्र, बीडीओ ने किया उद्घाटन
इंटरमीडिएट परीक्षा दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय के 19 परीक्षा केन्द्रों पर शनिवार को शांतिपूर्वक शुरू हुई।महिला कॉलेज को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है,जिसका उद्घाटन दाउदनगर बीडीओ मो जफर इमाम ने शनिवार की सुबह 8:00 बजे किया। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सारंगधर सिंह,बीआरसी के लेखपाल अमरेश कुमार,केंद्राधीक्षक वाजदा तहसीम उपस्थित रहे।