दाउदनगर: तरारी पुल के पास पुलिस ने 720 लीटर स्प्रिट और 450 लीटर देसी शराब के साथ चार पहिया वाहन को किया जब्त
पुलिस ने तरारी पुल के पास से 720 स्परिट और 450 लीटर देसी शराब के साथ एक चार पहिया वाहन को जब्त किया है।यह कार्रवाई थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान के नेतृत्व में सोमवार की सुबह तरारी पुल से नासरीगंज जाने वाले रास्ते में की गई। 720 लीटर स्प्रिट और 450 लीटर देसी शराब जब्त करते हुए वाहन को जब्त किया गया है। शाम 4:00 बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज हो गया है।